• कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं: रजी अहमद
• बीजेपी लोगो लोगों को मूल मुद्दों से भटका रही है : दीपक गुप्ता
चौपारण : चौपारण प्रखंड के पाण्डेबारा पंचायत में प्रखंड स्तरीय कांग्रेस के संगठन सृजन की पहली बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैजू गहलोत वा संचालन कांग्रेस नेता बीरबल साहू ने किया।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षक रजी अहमद एवम् कांग्रेस ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता उपस्थित हुए।बैठक में राजधानी रांची में 3 मई को संविधान बचाओ रैली बड़ी संख्या भाग लेने पर जोर दिया गया।
पर्यवेक्षक रजी अहमद ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों के बेतुके उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केंद्रीय एजेंसी के खुले तौर पर हथियारबंद किए जाने,संघीय सिद्धांतों के बार-बार अतिक्रमण करने के साथ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा बढ़ती असमानता पर सरकार किस शर्मनाक उपेक्षा के खिलाफ एक शक्तिशाली जन- आधारित राजनीतिक प्रतिरोध का प्रतीक दिख रहा है।
संविधान के प्रति एक घोर अपमान की भावना से न्यायपालिका को भी अब अप्रत्यक्ष धमकियों और दबाव की रणनीति से शिकार बनाया जा रहा है जो बढ़ती तानाशाही का स्पष्ट संकेत है। बीजेपी ये ना भूले कि कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी से डरते नहीं हैं, संविधान बचाओ रैली के तहत कांग्रेस के एक एक नेता संविधान बचाने का संकल्प लेंगे।
ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिस तरीके से सभी वर्गों के लोगों को मूल मुद्दे से भटकाने वाले विचारधारा को तहत आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है वह बिल्कुल आमलोगों के लिए न्यायसंगत नहीं है इन सभी को मुद्दों को लेकर हम-सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर जाकर कांग्रेस के विचारधाराओं से एक एक लोगों तक पहुंचाने और कांग्रेस से जोड़ने का कार्य करूंगा।
प्रखंड अध्यक्ष बैजू गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी,विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमाम वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर चौपारण प्रखंड में कांग्रेस को मजबूत और सक्रिय करने के लिए एक-एक लोगों से मिलकर कांग्रेस से जोड़ने का काम करूंगा- कांग्रेस के विचारों को मिल,झूलकर आगे बढ़ाएंगे.
मौके पर कांग्रेस जिला सचिव विकास गुप्ता, प्रखंड कांग्रेस नेता लालेश साहू,प्रखंड उपाध्यक्ष बीरबल साहू,पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अफाक आलम, मंडल अध्यक्ष बबलू साव,सूर्यदेव साव, नरेश कुमार, राजेश कुमार साव, मंटू यादव, प्रफुल कुमार साहू सुजीत पासवान, राजेश कुमार ,रजक मिथुन चंद्रवंशी,युवा कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता , राजेश यादव,राकेश कुमार, सुकेश रजक ,विनय राज ,दीपू साहू ,पिंटू कुमार, शिबू कुमार, रवि कुमार सहित कई कांग्रेस का नेता उपस्थित थे।
0 Comments